लाइव न्यूज़ :

प्रचंड समुद्री तूफान ‘क्रिस्टोबल’ पड़ा कमजोर, लेकिन बाढ़ का खतरा

By भाषा | Updated: June 8, 2020 20:00 IST

अमेरिका में आया प्रचंड समुद्री तूफान ‘क्रिस्टोबल’ अब कमजोर पड़ने लगा है। लेकिन इसके बावजूद बाढ़ का खतरा अभी तक बना हुआ है। तूफान का केंद्र देर रात एक बजे न्यू आर्लीन्स से उत्तरपश्चिम में करीब 56 किलोमीटर दूरी पर स्थित था जहां हवाओं की गति कम होकर 64 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका में आया उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्रिस्टोबल’ सोमवार सुबह से कमजोर पड़ने लगा।इससे पहले असंतुलित तूफान लुसियाना के तट से टकराया और इसका खतरनाक मौसमी असर यहां से बहुत दूर पूर्व में देखने को मिला था।

अमेरिका: अमेरिका में आया उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्रिस्टोबल’ सोमवार सुबह से कमजोर पड़ने लगा। इससे पहले असंतुलित तूफान लुसियाना के तट से टकराया और इसका खतरनाक मौसमी असर यहां से बहुत दूर पूर्व में देखने को मिला जहां मिसिसिपी में समुद्र तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने से अल्बामा द्वीप के कई हिस्से जलमग्न हो गए और फ्लोरिडा में इसके चलते बवंडर उठा। क्रिस्टोबल ने मिसिसिपी नदी के मुख और लुसियाना के ग्रांड आइल नगर के बीच शनिवार दोपहर को दस्तक दी।

तूफान में हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे थी। प्रचंड समुद्री तूफान के रूप में दस्तक देने के बाद रविवार देर रात को अंदर की तरफ बढ़ते वक्त यह तूफान कमजोर पड़ गया लेकिन खाड़ी तट के पास भारी बारिश होती रही और फ्लोरिडा के बड़े हिस्से में बाढ़ आने का खतरा अब भी बना हुआ है। तूफान का केंद्र देर रात एक बजे न्यू आर्लीन्स से उत्तरपश्चिम में करीब 56 किलोमीटर दूरी पर स्थित था जहां हवाओं की गति कम होकर 64 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई।

मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा कि मूसलाधार बारिश के साथ ही, तूफान के चलते सोमवार को भी उत्तरी खाड़ी तट के जलमग्न होने का अनुमान है लेकिन “अगले कई घंटों” तक इसके कमजोर हो कर उष्णकटिबंधीय विक्षोभ में बदलने की संभावना है। तटीय मिसिसिपी के खबरिया संगठनों ने बताया कि बाढ़ का पानी राजमार्गों और तट से ऊपर तक आ जाने के कारण गाड़ियां एवं ट्रक फंस गए। ‘सिटी ऑफ बिलॉक्सी फेसबुक पेज’ पर, अधिकारियों ने कहा कि आपात सेवा कर्मियों ने कई मोटर चालकों को बाढ़ के पानी से बाहर निकलने में मदद की।

अल्बामा में, मुख्य भूमि को डॉफिन द्वीप से जोड़ने वाला पुल रविवार को अधिकतर समय बंद रहा। तूफान और बारिश के बीच-बीच में थमने पर पुलिस एवं राज्य परिवहन विभाग वाहनों ने मोटर वाहनों के काफिलों की अगुवाई करते हुए उन्हें द्वीप से आने-जाने में मदद की। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से मध्य खाड़ी तट और मिसिसिपी घाटी के भीतर तक बाढ़ आ सकती है। क्रिस्टोबल सोमवार दोपहर तक कुछ कमजोर पड़ सकता है लेकिन इसके चलते कई दिनों तक बारिश होने की आशंका है।

टॅग्स :अमेरिकामौसममौसम रिपोर्टचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल