लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा फर्जीवाड़े के आरोप में कैसर पर्मानेंटे के खिलाफ मुकदमा शुरू

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:40 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 31 जुलाई (एपी) अमेरिका सरकार ने चिकित्सा संबंधी फर्जीवाड़े के आरोप में स्वास्थ्य देखभाल समूह कैसर पर्मानेंटे के खिलाफ मुकदमा शुरू किया है।

संघीय सरकार का आरोप है कि समूह ने अधिक भुगतान प्राप्त करने के वास्ते अनावश्यक चिकित्सा जांच कराने के लिए डॉक्टरों पर दबाव बनाया।

अमेरिका के न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित एक संघीय अदालत में स्वास्थ्य देखभाल समूह के खिलाफ वाद दायर किया जिससे छह लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को बल मिलता है।

कैलिफोर्निया के ओकलैंड आधारित कैसर पर्मानेंटे कई कंपनियों को मिलाकर बना स्वास्थ्य देखभाल समूह है जो अमेरिका में गैर लाभ प्राप्त सबसे बड़ी चिकित्सा योजनाओं में से एक का संचालन करता है। देश में इसके एक करोड़ 20 लाख से अधिक सदस्य तथा दर्जनों चिकित्सा केंद्र हैं।

समूह के खिलाफ दायर वाद में आरोप लगाया गया है कि इसने अधिक भुगतान प्राप्त करने के वास्ते अनावश्यक चिकित्सा जांच कराने के लिए डॉक्टरों पर दबाव बनाया।

मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि यदि सरकार यह मुकदमा जीत जाती है तो समूह पर करोड़ों डॉलर का जुर्माना लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर