लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने चीन के जनरल को किये गए फोन कॉल का बचाव किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 सितंबर (एपी) अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को कांग्रेस को बताया कि वह जानते थे कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर हमला करने की योजना नहीं बना रहे और इस संबंध में चीन को सूचित करना उनका काम था।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष आर्मी जनरल मार्क मिली ने अपने चीनी समकक्ष को की गई दो फोन कॉल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि चीन अमेरिकी हमले को लेकर चिंतित है, जिसके चलते उन्होंने फोन कॉल की थी।

उन्होंने मंगलवार को सीनेट की शस्त्र सेवा समिति को बताया, ''मुझे पता था, मुझे यकीन था कि राष्ट्रपति ट्रंप का चीन पर हमला करने का इरादा नहीं है और यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं राष्ट्रपति के आदेश और मंशा को व्यक्त करूं। उस समय मेरा काम तनाव कम करना था। मेरा संदेश सुसंगत था। मैंने उनसे कहा था कि शांत, स्थिर, और तनावमुक्त रहें। हम आप पर हमला नहीं करने जा रहे हैं।''

मिली उन खबरों के बाद के सवालों से घिर गए थे कि उन्होंने पिछले साल 30 अक्टूबर और आठ जनवरी को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली जूचेंग को दो बार फोन कर आश्वस्त किया था कि अमेरिका चीन के विरूद्ध अचानक युद्ध या हमला नहीं करने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना