लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के शीर्ष जनरल ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:32 IST

Open in App

काबुल, 29 जून (एपी) अफगानिस्तान में अमेरिका के शीर्ष जनरल ने मंगलवार को कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है क्योंकि अमेरिका अपने तथाकथित ‘‘हमेशा के युद्ध’’ को रोकने जा रहा है।

जनरल ऑस्टिन एस. मिलर ने कहा कि तालिबान देश में जिलों पर तेजी से कब्जा करता जा रहा है जिनमें कई जिलों के सामरिक महत्व हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा बल के सहयोग के लिए तैनात मिलिशिया के कारण देश में गृह युद्ध छिड़ सकता है।

मिलर ने अफगानिस्तान में संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल उनके पास हथियार है और वे अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों का सहयोग करने में सक्षम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक समाधान से ही युद्धग्रस्त देश में शांति लौट सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक समझौते से ही अफगानिस्तान में शांति आएगी। और यह महज विगत 20 वर्ष से नहीं है। वास्तव में यह पिछले 42 वर्षों से है।’’

मिलर न केवल अमेरिकी युद्ध का जिक्र कर रहे थे बल्कि वह रूस के दस वर्षों के कब्जे का भी जिक्र कर रहे थे जो 1989 में समाप्त हुआ था। उस युद्ध के बाद भीषण गृह युद्ध छिड़ गया जिसमें अफगानिस्तान के कुछ नेताओं ने तालिबान के खिलाफ मिलिशिया की तैनाती की। गृह युद्ध ने तालिबान को सिर उठाने का मौका दिया जिसने 1996 में सत्ता पर कब्जा कर लिया।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चार जुलाई तक अमेरिकी सैनिक पूरी तरह देश से हट जाएंगे। लेकिन मिलर ने कोई समय सीमा देने से इंकार किया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने 11 सितंबर का समय दिया है और अप्रैल में उन्होंने घोषणा की कि शेष बचे 2500 से 3500 अमेरिकी सैनिक तब तक वापस हो जाएंगे।

इस बीच तालिबान तेजी से जिलों पर कब्जा करता जा रहा है जिसमें कई जिले देश के उत्तरी हिस्से में स्थित हैं जहां अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?