लाइव न्यूज़ :

‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ के तीन नाविक कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 फरवरी (एपी) विमान वाहक पोत ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ पर तीन नाविक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नौसेना ने यह जानकारी दी।

विमान वाहक पोत ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ पिछले साल करीब दो महीने तक गुआम में खड़ा रहा था। तब इसके चालक दल के करीब 1000 से अधिक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। एक नाविक की मौत भी हो गई थी।

नौसेना ने संक्रमित पाए गए तीन नाविकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन नाविकों में वायरस का कोई लक्षण नहीं था और उनके सम्पर्क में आए अन्य लोगों को भी विमान वाहक पोत पर ही पृथक कर दिया गया है। ये लोग रविवार को संक्रमित पाए गए थे। पोत अभी प्रशांत महासागर में तैनात है।

नौसेना ने बयान में कहा कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, उचित तरीके से हाथ धोने और साफ-सफाई रखने सहित ‘‘ कड़े नियमों का पालन किया जा रहा है।’’

पोत ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट’ (प्रशांत बेड़ा) हमारे बल के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए सभी संभव कदम उठा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला