लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आयुध कारखाना में विस्फोट में तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:10 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 अगस्त पाकिस्तान में रावलपिंडी जिले के वाह कैंट इलाके में पाकिस्तान आयुध कारखाने (पीओएफ) के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना के मीडिया विंग अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि विस्फोट संयंत्र में "तकनीकी खराबी" के कारण हुआ, जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विस्फोट से पास की इमारत के शीशे टूट गए।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार बचाव सेवाएं, दमकल विभाग और सुरक्षा अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान आयुध कारखाने देश में सबसे बड़ा रक्षा औद्योगिक परिसर है और रक्षा उत्पादन मंत्रालय के तहत काम करता है। खबर के मुताबिक, यह पारंपरिक हथियार और गोला-बारूद का निर्माण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'