लाइव न्यूज़ :

बंदूकधारियों के साथ हुए संघर्ष में तीन ईरानी सीमा रक्षक मारे गये

By भाषा | Updated: November 14, 2020 08:36 IST

Open in App

तेहरान, 14 नवंबर (एपी) तुर्की से लगती ईरान की उत्तर-पश्चिमी सीमा के पास शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में तीन ईरानी सीमा रक्षक मारे गये। देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए अनुसार जब "आतंकवादियों" ने ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में घुसने की कोशिश की तो सीमा रक्षकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और इस दौरान हुए संघर्ष में तीन सीमा रक्षक मारे गये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दो अन्य सीमा रक्षक घायल हो गए। इस संघर्ष में घुसपैठिये भी हताहत हुए है।

पश्चिम अजरबैजान प्रांत की सीमा इराक और तुर्की दोनों के साथ लगी हुई है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि घुसपैठिए किस देश से आए थे।

इस क्षेत्र में कभी-कभी ईरानी सुरक्षा बलों और कुर्द अलगाववादियों के बीच संघर्ष होता रहता है। कई आतंकवादी कट्टरपंथी इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!