लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के हजारों समर्थक जुटे, अमेरिकी चुनाव में बाइडन की जीत पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: November 15, 2020 10:10 IST

Open in App

वाशिंगटन (अमेरिका), 15 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में गड़बड़ी के डोनाल्ड ट्रंप के दावे के समर्थन में उनके हजारों समर्थक शनिवार को वाशिंगटन में जुटे और उनके काफिले में शामिल हुए।

व्हाइट हाउस के निकट पेंसिलवेनिया एवेन्यू से फ्रीडम प्लाजा तक मार्च के बाद ट्रंप समर्थक सुप्रीम कोर्ट के बाहर एकत्र हुए।

ट्रंप के एक समर्थक ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि उनका (ट्रंप) मनोबल बना रहे और उन्हें पता चले कि हम उनका समर्थन करते हैं।’’

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किए जाने के एक सप्ताह बाद वाशिंगटन समेत कई शहरों में ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन हुए।

हालांकि कई शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका में हुए चुनाव में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई।

ट्रंप के समर्थन में वाशिंगटन के अलावा फ्लोरिडा के डेलरे बीच, मिशिगन के लांसिंग और एरिजोना में भी प्रदर्शन हुए।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को विजेता घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!