लाइव न्यूज़ :

ब्रसेल्स में हजारों लोगों ने कोविड पांबदियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:11 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 19 दिसंबर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रविवार को हजारों लोगों ने सरकार द्वारा कोविड -19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सरकार ने देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों और वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ी चिंता के मद्देनजर पाबंदी लगाई है।

पूर्व में प्रदर्शनों के हिंसक होने के मद्देनजर सड़कों पर संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। कोविड-19 को लेकर लगाई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ ने तख्ती ली थी जिनपर ‘ फ्री जोन’, ‘‘मेरे पास मेरी खुराक’ और ‘‘अब बहुत हो गया’ जैसे नारे लिखे गए थे।

उल्लेखनीय है कि हाल में सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी लोगों को तीन महीने में टीकाकरण कराने को कहा है और यह अवधि एक जनवरी 2022 से शुरू होगी। ऐसा नहीं करने वालों को नौकरी से हटाने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लंदन और पेरिस में इसी तरह के प्रदर्शन होने के एक दिन बार बेल्जियम में ये प्रदर्शन हुए हैं।

उल्लेखनी है कि पूरे यूरोप में ओमीक्रोन स्वरूप आने के बाद दोबारा से सख्त पाबंदी लगाई जा रही है। नीदरलैंड ने भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला