लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, अगर अमेरिका में अवैध रूप से घुसे तो भुगतने होंगे परिणाम 

By भाषा | Updated: October 15, 2018 17:32 IST

योग्यता आधारित आव्रजन की वकालत करने के एक दिन बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘वास्तव में हम आव्रजन कानूनों को बदलना चाहते हैं क्योंकि ये जगहंसाई की चीज बन गए हैं।’’

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि उनके देश में अवैध रूप से आने पर परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि वैश्विक रूप से ‘‘जगहंसाई’’ की वजह बने आव्रजन कानूनों को बदल दिया जाए। सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के आव्रजन कानून दुनिया में जगहंसाई की वजह बन गए हैं।

योग्यता आधारित आव्रजन की वकालत करने के एक दिन बाद उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में हम आव्रजन कानूनों को बदलना चाहते हैं क्योंकि ये जगहंसाई की चीज बन गए हैं।’’

ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि वह चाहते हैं कि योग्यता वाले लोग अमेरिका आएं, यह कदम भारत सरीखे देशों से आने वाले तकनीकी पेशेवरों के लिये मददगार हो सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप प्रशासन अपनी परिवार अलगाव नीति में भी कुछ बदलाव पर विचार करेगा जिसके तहत प्रवासी बच्चों को महीनों तक उनके माता-पिता से अलग कर दिया जाता है, उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं ‘‘सभी कानून बदले जाएं’’।

उन्होंने साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारे देश में अवैध रूप से आने के परिणाम होंगे। इसकी वजहों के लिये मैं कुछ हद तक खुद को भी दोष दूंगा, अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि हर कोई अमेरिका आना चाहता है।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल