लाइव न्यूज़ :

जांच कराने के वक्त से हो सकता है कोविड-19 जांच के नतीजों में बदलाव: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर कोरोना वायरस जांच की ‘संवेदनशीलता’ इस पर निर्भर कर सकती है कि जांच दिन के किस समय कराई जा रही है। जांच के नतीजे, जांच कराने वाले व्यक्ति के शरीर की ‘जैविक घड़ी’ के अनुसार भी बदल सकते हैं।

‘जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल रिदम्स’ नामक शोध पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन में यह पता चला है। अध्ययन में पाया गया कि यदि कोई रात की अपेक्षा मध्याह्न के आसपास के समय जांच कराता है तो उसकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होने की सटीकता दोगुना बढ़ जाती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन के नतीजे उस अनुमान से मेल खाते हैं कि कोविड-19 वायरस शरीर में हमारे 24 घंटे के सोने-जगने की आंतरिक प्राकृतिक प्रक्रिया से प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि अन्य वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण पर हुए अध्ययन के नतीजों में भी यह पाया गया है। अमेरिका के वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कार्ल जॉनसन ने कहा, “दिन के माकूल वक्त में कोविड-19 की जांच कराने से जांच की संवेदनशीलता बढ़ती है और बिना लक्षण वाले लोगों में संक्रमण का पता लगाने में सहायता मिलती है।”

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि नतीजों में सामने आया कि ‘वायरल लोड’ रात आठ बजे के बाद कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग उस समय जांच करवाएंगे तो गलत नतीजे आने की आशंका बढ़ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!