लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंधों के लिए इससे ज्यादा अहम क्षण पहले कभी नहीं रहे:सांसद शूमर

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के कुछ दिन बाद एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए इससे ज्यादा महत्वपूर्ण क्षण पहले कभी नहीं रहे।

मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा शनिवार को संपन्न हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया, पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सांसद चक शूमर ने अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच के चौथे सम्मेलन में कहा, ''भारत और अमेरिका के बीच संबंधों के लिए शायद इतना महत्वपूर्ण क्षण कभी नहीं रहा, जितना अभी है।''

उन्होंने तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले दिन कहा, ''अगर हम अपने सामान्य मूल्यों पर खरे उतरते हैं, अगर हम आर्थिक विकास के अवसर पैदा करते हैं और अगर हम साझा रक्षा सुनिश्चित करते हैं, तो मेरा मानना ​​है कि अगली पीढ़ी वास्तव में धरती पर दो सबसे बड़े लोकतंत्रों की ताकत पर बनी समृद्धि की दुनिया का आनंद ले सकती है। मैं वादा करता हूं कि मैं उस नेक लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा