लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमले की दूसरी बरसी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 12:55 IST

Open in App

वेलिंगटन, 13 मार्च (एपी) न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में शनिवार को दो साल पहले दो मस्जिदों पर हुए हमले की बरसी मनाई गई और लोगों ने हमले में मारे गए लोगों को याद किया गया।

एक श्वेत नस्लवादी बंदूकधारी ने दो मस्जिदों पर हमला कर 51 नमाजियों की हत्या कर दी थी।

हमले में मारे गए लोगों को याद करने के लिए क्राइस्ट चर्च एरीना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और इसका वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया गया। पिछले साल भी इसकी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि की वजह से अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

हमले में अपने पति हारून महमूद को खो चुकी किरण मुनीर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना प्यार, और अपना जीवन साथी को खो दिया।

गौरतलब है कि 15 मार्च 2019 को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रेंटन टैरेंट ने जुम्मे की नमाज पढ़ने आए 44 लोगों की अल नूर मस्जिद में हत्या कर दी थी और इसके बाद वह लिनवुड मस्जिद गया और वहां भी सात और लोगों की हत्या की।

अदालत ने पिछले साल 30 वर्षीय टैरेंट को 51 हत्या के मामले में, 40 हत्या की कोशिश करने के मामले में और आतंकवाद के एक मामले में दोषी करार देते हुए बिना पैरोल उम्रकैद की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?