लाइव न्यूज़ :

चीन में कोयला खदान में गैस रिसने की घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 23 हुई

By भाषा | Updated: December 6, 2020 13:26 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह दिसंबर दक्षिणपश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना योगचुआन जिले में स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई।

यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गड्ढे में उपकरणों को नष्ट कर रहे थे और खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक होने से वे वहीं फंस गए।

खदान में दो महीने पहले ही काम रोक दिया गया था और यह बंद थी।

एजेंसी ने रविवार को बताया कि दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला