लाइव न्यूज़ :

टैगोर ने लंदन प्रवास के दौरान जिस मकान में किया था ‘गीतांजलि’ का अनुवाद, होगी उसकी बिक्री

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:12 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 सितंबर नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1912 में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान उत्तरी लंदन के हेम्प्सटेड हेथ के ‘हेथ विला’ में कुछ वक्त गुजारा था और अब उस मकान की बिक्री होने वाली है। अपने प्रवास के दौरान टैगोर ने यहीं रहकर अपनी कविताओं के संग्रह ‘गीतांजलि’ का अनुवाद किया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2015 में और फिर 2017 में ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग से कहा था कि वह बंगाल सरकार की ओर से इस मकान को संग्रहालय-सह-स्मारक में बदलने के लिए इसका अधिग्रहण करे।

संपत्तियों की खरीद-बिक्री के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी ‘गोल्डस्मिट एंड हॉलैंड’ के निदेशक फिलिप ग्रीन ने कहा, ‘‘हम बिक्री के व्यवसाय में हैं और हमारे दृष्टिकोण से हमारे ग्राहक को उनके मनमाफिक मूल्य मिलने और ब्रिटिश कानून के तहत सभी आवश्यकताओं को पूरा करने पर सभी प्रस्तावों का स्वागत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लंदन के एक शानदार इलाके में यह एक खास मकान है और हमें बिक्री प्रक्रिया को संभालने का सौभाग्य मिला है। इस इमारत के ऐतिहासिक महत्व को पहचाना गया और हेथ के सुंदर दृश्यों के कारण लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।’’

इस मकान की बिक्री के लिए ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उसे पश्चिम बंगाल सरकार के इस संपत्ति में दिलचस्पी दिखाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?