लाइव न्यूज़ :

उ.कोरिया पर तनाव के बीच द.कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 15, 2021 09:45 IST

Open in App

सियोल, 15 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया और चीन के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को मुलाकात की जिसमें उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने नयी क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया।

उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा था कि उसने सप्ताहांत में मिसाइल का दो बार परीक्षण किया और इसने 1,500 किलोमीटर तक की दूरी तय की। इसके साथ ही यह मिसाइल जापान के सभी क्षेत्रों पर हमला करने में सक्षम हैं जिसमें वहां स्थित अमेरिकी सेना के अड्डे भी आते हैं। अमेरिका के साथ परमाणु कूटनीति में गतिरोध के बीच उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण किया है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग इयू-योंग बुधवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ सियोल में बैठक के दौरान उत्तर कोरिया से परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के लिए उसको मनाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कह सकते हैं।

गौरतलब है कि चीन, उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा सहयोगी और सहायक देश है। उत्तर कोरिया का 90 प्रतिशत से अधिक कारोबार चीन के जरिए होता है।

कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि बुधवार को बातचीत के दौरान वांग दक्षिण कोरिया के साथ संबंध मजबूत करना चाहेंगे ताकि उसे अमेरिका के प्रति बहुत अधिक झुकाव रखने से रोकने की कोशिश की जा सके। उनका कहना है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद चीन तथा रूस से बढ़ रही चुनौतियों को लेकर अमेरिका के अपनी विदेश नीति की समीक्षा करने की योजना को लेकर बीजिंग चिंतित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?