श्रीलंका में कोविड-19 के भारतीय स्वरूप का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Published: May 8, 2021 07:14 PM2021-05-08T19:14:11+5:302021-05-08T19:14:11+5:30

The first case of the Indian version of the Kovid-19 came out in Sri Lanka. | श्रीलंका में कोविड-19 के भारतीय स्वरूप का पहला मामला सामने आया

श्रीलंका में कोविड-19 के भारतीय स्वरूप का पहला मामला सामने आया

कोलंबो, आठ मई श्रीलंका में शनिवार को कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप (बी.1.617) का पहला मामला भारत से हाल ही में लौटे एक व्यक्ति में सामने आया है। यह व्यक्ति कोलंबो के पृथक-वास केंद्र में रह रहा था।

श्रीजयवर्धनेपुरा विश्वविद्यालय के रोग प्रतिरक्षा एवं आणविक चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि संक्रमित व्यक्ति भारत से आया और वापस आने वाले लोगों के लिए बनाए गए कोलंबो के एक पृथक-वास केंद्र में रह रहा था।

कोलंबो गैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति का नमूना भी अन्य कई नमूनों के साथ 30 अप्रैल तक एकत्र किया गया था।

एक सरकारी बयान में श्रीलंका में अब तक पाए गए वायरस के अन्य स्वरूपों के बारे में भी जानकारी साझा की गई है।

श्रीलंका में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक ही दिन में सर्वाधिक 19 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 764 मरीजों की इस घातक वायरस के चलते जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The first case of the Indian version of the Kovid-19 came out in Sri Lanka.

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे