लाइव न्यूज़ :

द.अफ्रीका और यूएई के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि, गुप्ता बंधुओं पर मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हुआ

By भाषा | Updated: June 10, 2021 09:49 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 10 जून दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच प्रत्यर्पण संधि को अमलीजामा पहना दिया गया है जिससे भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता बंधुओं को अफ्रीकी देश लाने का रास्ता साफ हो गया है जहां वे मुकदमे का सामना करेंगे। गुप्ता बंधुओं पर सरकारी संस्थानों में अरबों रैंड (अफ्रीकी मुद्रा) का गबन करने का आरोप है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व न्याय मंत्री माइकल मासुथा ने 2018 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को इस संधि पर हस्ताक्षर किए। प्रिटोरिया में उसके दूतावास ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में गुप्ता बंधुओं का जिक्र किए बिना कहा गया है, ‘‘इन संधियों से दोनों देश आपसी कानूनी सहायता और भगोड़ों के प्रत्यर्पण के जरिए जांच और अपराध के लिए मुकदमे चलाने में एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे।’’

इस संधि पर बातचीत 2010 में शुरू हो गयी थी लेकिन पिछले तीन वर्षों में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा उठाए मुद्दों से यह संधि नहीं हो सकी। इसके चलते दक्षिण अफ्रीका को गुप्ता बंधुओं पर मुकदमा दर्ज कराने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और इंटरपोल का रुख करना पड़ा।

अतुल, राजेश और उनके बड़े भाई अजय गुप्ता पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से करीबी संबंध के जरिए सरकारी एजेंसियों से अरबों रैंड का गबन करने का आरोप हैं। जुमा भी आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इस संधि को औपचारिक स्वीकृति तब दी गई है जब अहमद कथराडा फाउंडेशन की प्रिटोरिया में संयुक्त अरब अमीरात दूतावास के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन करने की योजना है।

फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक निशान बाल्टन ने कहा, ‘‘हम प्रत्यर्पण संधि की औपचारिक पुष्टि का स्वागत करते हैं और संयुक्त अरब अमीरात प्राधिकारियों से इन अपराधियों को वापस दक्षिण अफ्रीका भेजने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं ताकि यहां सभी नागरिक करदाताओं की कड़ी मेहनत के पैसों को लूटने के लिए उन्हें सजा मिलती देख सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल