लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ट्रंप शासन के दौरान एच1बी वीजा पर दर्ज आपत्तियों पर पुनर्विचार करेगा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 11:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मार्च अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी तीन नीतिगत परिपत्रों से विदेशी कामगारों के वीजा जैसे एच-1बी पर प्रतिकूल निर्णयों या आपत्तियों को लेकर पुनर्विचार करेगा। तीनों नीतिगत परिपत्रों को वापस ले लिया गया है।

बाइडन प्रशासन के इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों को राहत मिलेगी जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न नीतियों एवं अनुबोधकों से गैर आव्रजन कार्य वीजा खासतौर एच-1बी वीजा पर मुश्किल का सामना कर रहे थे।

अमेरिकी नागरिक एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को घोषणा की कि‘‘ वह गैर आव्रजक कामगारों की याचिका फार्म आई-129 को दोबारा खोल सकती है या प्रतिकूल फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है जो तीन वापस लिए गए परिपत्रों पर आधारित है।’’

यूएससीआईएस ने कहा कि सामान्यत: वह याचिका को दोबारा खोलने का विशेषाधिकार का इस्तेमाल तब करती है जब फैसले के 30 दिन के बाद आवेदन किया जाता है, अगर इसे वैध अनुरोध अवधि खत्म होने से पहले या श्रम स्थित आवेदन के तौर पर जो भी पहले दाखिल किया जाता है और फैसला एच-1बी वीजा पर वापस ली गई तीन परिपत्रों के मामले में एक या उससे अधिक नीतियों पर आधारित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील