लाइव न्यूज़ :

नवीनतम आधुनिक परमाणु सेंट्रीफ्यूज का परीक्षण कर रहे हैं : ईरान

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:25 IST

Open in App

तेहरान, 10 अप्रैल (एपी) ईरान ने शनिवार को कहा कि उसने अपने नवीनतम आधुनिक परमाणु सेंट्रीफ्यूज का मकैनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।

यह सूचना ऐसे वक्त में आयी है जब 2015 के परमाणु समझौते में शामिल विश्व की पांच अन्य महाशक्तियां अमेरिका को उसमें वापस लाने का प्रयास कर रही हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते को गलत बताते हुए 2018 में देश को उससे अलग कर लिया था।

ईरान के वार्षिक परमाणु दिवस पर सरकारी टीवी पर प्रसारित घोषणा के अनुसार, ईरान का नया आईआर-9 सेंट्रीफ्यूज मौजूदा सेंट्रीफ्यूज के मुकाबले तेजी से यूरेनियम आईसोटोप को अलग कर सकता है, इससे यूरेनियम संवर्द्धन की गति तेज हो जाएगी।

ईरान के पहले सेंट्रीफ्यूज आईआर-1 के मुकाबले आईआर-9, 50 गुना तेजी से काम करता है। ईरान आईआर-8 सेंट्रीफ्यूज भी विकसित कर रहा है।

ईरान ने जनवरी से 20 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्द्धन शुरू कर दिया है जो परमाणु बम बनाने की क्षमता से महज एक कदम दूर है। हालांकि, ईरान का नेतृत्व बार-बार कह रहा है कि देश की मंशा परमाणु हथियार विकसित करने की नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा