लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में ‘आतंकवादी’ हमला, छह लोगों को चाकू घोंपने वाला हमलावर मारा गया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:52 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), तीन सितंबर (एपी) न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ऑकलैंड सुपरमार्केट में चाकू मारकर छह लोगों को घायल करने वाले आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट से प्रभावित हमलावर को घटना के 60 सेकंड के भीतर मार गिराया। पुलिस ने कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए तीन दुकानदारों को ऑकलैंड स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक अन्य की हालत भी गंभीर है। दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार देते हुए कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था, जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था। उन्होंने बताया कि वह देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस व्यक्ति के बारे में विगत में उन्हें भी व्यक्तिगत तौर पर अवगत कराया गया था, लेकिन उसे हिरासत में लेने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था। अर्डर्न ने कहा, ‘‘यदि उसने ऐसा कुछ किया होता जिससे उसे हम जेल में रख पाते तो उसे जेल में रखा गया होता।’’न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में अपराह्न करीब दो बजकर 40 मिनट पर यह हमला हुआ। अर्डर्न ने कहा कि इस व्यक्ति की लगातार निगरानी किए जाने के कारण पुलिस टीम और विशेष रणनीति समूह ने हमला शुरू होने के 60 सेकंड के भीतर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति पहली बार 2011 में न्यूजीलैंड आया था और उसपर 2016 से नजर रखी जा रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को ऐसा लगता है कि हमलावर ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने कहा कि वे इस व्यक्ति की विचारधारा को लेकर चिंतित थे और उसपर करीबी नजर रखे हुए थे। कोस्टर ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को उसके घर से सुपरमार्केट तक उसका पीछा किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह स्टोर में घुसा जैसा कि वह पहले भी वहां जा चुका था। उसने स्टोर से एक चाकू लिया। निगरानी दल उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए जितना करीब जा सकते थे, उतने करीब थे।’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमलावर ने ‘अल्लाहू अकबर’ का नारा लगाया और दुकानदारों पर हमला शुरू कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। कोस्टर ने बताया कि जब हमला शुरू हुआ तो विशेष रणनीति समूह के दो पुलिसकर्मी उसकी ओर भागे। उन्होंने बताया कि हमलावर चाकू लेकर पुलिस की ओर दौड़ा और इसलिए उसे गोली मार दी गई। सुपरमार्केट के भीतर एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में 10 गोलियां दागे जाने की आवाज सुनी गई। अर्डर्न ने बताया कि कानूनी बाधाओं ने उन्हें सबकुछ बताने से रोक दिया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि सुपरमार्केट में कुछ दुकानदारों ने घायल हुए लोगों की तौलिए और डायपर से मदद करने की कोशिश की। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां मौजूद हर व्यक्ति और जिसने इस भयानक घटना को देखा, उनके बारे में मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि इसके बाद वह कैसा महसूस करेंगे, लेकिन घायलों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए आपका शुक्रिया।’’ इस बीच, श्रीलंका सरकार ने घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि उसे इस बात का भी दुख है कि हमले को श्रीलंकाई मूल के व्यक्ति ने अंजाम दिया। श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका इस जघन्य हिंसा की निन्दा करता है और किसी भी तरह की मदद के लिए न्यूजीलैंड के अधिकारियों का सहयोग करने को तैयार है।’’ ऑकलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण सख्त लॉकडाउन है। ज्यादातर व्यवसाय बंद हैं और आमतौर पर लोगों को केवल किराने का सामान और दवाएं खरीदने के लिए घर से निकलने की अनुमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew Year 2026 Celebration: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हुआ नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

विश्वAbu Khadija: इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा हुआ ढेर, इराकी पीएम ने की पुष्टि

विश्वBangladesh crisis: लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा- 'शेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाला था, आज खुद उसी स्थिति में'

विश्वयुगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठन ने स्कूल पर किया हमला, 38 छात्रों समेत 41 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा