लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, तस्करी एवं साइबर सुरक्षा को सहयोग के ‘चार स्तम्भ’ के रूप में पहचाना गया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:33 IST

Open in App

कोलंबो (श्रीनगर), छह अगस्त भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच हुई त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक में आतंकवाद एवं कट्टरपंथ, समुद्री सुरक्षा, तस्करी एवं संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा संबंधी मामलों को सहयोग के ‘‘चार स्तम्भों’’ के रूप में पहचाना गया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की पहली बैठक चार अगस्त को ऑनलाइन हुई और इसकी मेजबानी श्रीलंका ने की थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में साझा सुरक्षा खतरों पर विचार रखे गए और यह बैठक गर्मजोशी से भरे और सकारात्मक माहौल में आयोजित की गई।

भारतीय मिशन ने बताया कि बैठक में ‘‘समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद एवं कट्टरता, तस्करी एवं संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा संबंधी मामलों को कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के तहत सहयोग के चार स्तम्भों के रूप में पहचाना गया।’’

बैठक में नियमित संवाद करने, संयुक्त अभ्यास करने, क्षमता निर्माण करने और प्रशिक्षण गतिविधियों समेत इन स्तम्भों और सहयोग के विशेष प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में भाग लेने वाले सभी पक्षों ने क्षेत्रीय सहयोग की भावना के अनुरूप अपनी-अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र में समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग एवं समन्वय की अहम भूमिका पर जोर दिया।

सुरक्षा सम्मेलन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और श्रीलंका की सेना के कमांडर जनरल एल एच एस सी सिल्वा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भारत का प्रतिनिधित्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने किया, जबकि मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में एनएसए के कार्यालय में सचिव ऐशथ नूशिन वहीद ने मालदीव का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स ने भी पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया।

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन शुरू करने का निर्णय नवंबर 2020 में भारत, लंका और मालदीव की एनएसए-स्तरीय बैठक में लिया गया था, ताकि तीनों हिंद महासागर देशों के बीच समुद्री एवं सुरक्षा मामलों पर घनिष्ठ सहयोग हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला