लाइव न्यूज़ :

तेहरान ने अंतरिक्ष में रॉकेट का किया प्रक्षेपण : ईरान का सरकारी टेलीविजन

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:38 IST

Open in App

तेहरान, 30 दिसंबर (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कहा है कि तेहरान ने तीन उपकरणों वाले एक उपग्रह वाहक के साथ एक रॉकेट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा है या नहीं।

सरकारी टीवी की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट में अभी यह नहीं बताया गया है कि यह प्रक्षेपण कब हुआ और उपग्रह वाहक में कौन से उपकरण लगे थे। प्रक्षेपण की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के अधर में लटके परमाणु समझौते को लेकर वियना में बातचीत चल रही है। पिछले प्रक्षेपणों पर अमेरिका ने कड़ी टिप्पणी की थी।

ईरान की सरकारी मीडिया ने इस्लामी गणराज्य के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम की आगामी नियोजित उपग्रह प्रक्षेपण की सूची की पेशकश की है। इस कार्यक्रम के कई प्रक्षेपण पूर्व में विफल रहे हैं। वहीं ईरान का अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड समानांतर तौर पर अपना कार्यक्रम चलाता है और पिछले साल उसने सफलतापूर्वक एक उपग्रह को कक्षा में पहुंचाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल