लाइव न्यूज़ :

जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम से मिले तारिक रहमान, सरकार गठन से पहले नई पहल?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 06:15 IST

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात ऐसे समय हुई है जब बीएनपी दो दिन बाद देश की अगली सरकार बनाने जा रही है।बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत को स्वीकार करने वाले फेसबुक संदेश को भी वापस ले लिया।बीएनपी ने इन बैठकों को चुनाव के बाद बांग्लादेश में ‘‘सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत’’ का हिस्सा बताया।

ढाकाः बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से दो दिन पहले बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तारिक रहमान ने विपक्षी नेताओं से संपर्क साधा। रहमान ने जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के नेता शफीकुर रहमान के आवास पर उनसे मुलाकात की, जबकि जेईआई 11 दलों के गठबंधन के सदस्यों के साथ 32 संसदीय क्षेत्रों में वोटों की दोबारा गिनती कराने के संबंध में विचार-विमर्श कर रही थी। बीएनपी अध्यक्ष ने नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) की संयोजक नाहिद इस्लाम से भी मुलाकात की। बीएनपी ने इन बैठकों को चुनाव के बाद बांग्लादेश में ‘‘सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत’’ का हिस्सा बताया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बीएनपी दो दिन बाद देश की अगली सरकार बनाने जा रही है।

जमात-ए-इस्लामी ने बांग्लादेश चुनाव परिणामों को चुनौती दी

बांग्लादेश में हाल में संपन्न हुए चुनावों में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी जमात-ए-इस्लामी ने रविवार को परिणामों को चुनौती देते हुए निर्वाचन आयोग से उन 32 निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की पुनर्गणना कराने की मांग की, जहां उसके उम्मीदवारों को ‘‘अनुचित तरीके से पराजित’’ किया गया था। पार्टी ने बृहस्पतिवार को हुए चुनावों में अपने पूर्व सहयोगी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत को स्वीकार करने वाले फेसबुक संदेश को भी वापस ले लिया।

बांग्लादेश चुनाव : बीएनपी को मिले 50 प्रतिशत मत, जमात केवल 31 प्रतिशत पर अटकी

बांग्लादेश में गत 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई।

बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से 5.79 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि ‘‘अन्य राजनीतिक दल काफी पीछे रह गए’’।

बांग्लादेश का नया मंत्रिमंडल 17 फरवरी को लेगा शपथ

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित संसद सदस्य मंगलवार सुबह शपथ लेंगे और इसके बाद शाम को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव निर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिला सकते हैं, जबकि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम चार बजे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

टॅग्स :तारिक रहमानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!