तालिबान ने उप मंत्रियों की सूची जारी की, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह

By भाषा | Published: September 21, 2021 12:55 PM2021-09-21T12:55:50+5:302021-09-21T12:55:50+5:30

Taliban released the list of deputy ministers, no woman got a place | तालिबान ने उप मंत्रियों की सूची जारी की, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह

तालिबान ने उप मंत्रियों की सूची जारी की, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह

काबुल, 21 सितंबर (एपी) तालिबान ने मंगलवार को उप मंत्रियों की एक सूची की जारी की, जिसमें किसी भी महिला का नाम शामिल नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में मंत्रियों के चयन के दौरान भी मंत्रिमंडल में किसी महिला को शामिल नहीं किया गया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची पेश की।

उप मंत्रियों की सूची से संकेत मिलता है कि तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का कोई असर नहीं है और वे समावेशिता एवं महिलाओं के अधिकारों को कायम रखने के शुरुआती वादों के बावजूद अपने कट्टरवादी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Taliban released the list of deputy ministers, no woman got a place

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे