लाइव न्यूज़ :

तालिबान की अंतरिम सरकार उम्मीदों के अनुरूप नहीं : अमेरिका

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तालिबान की अंतरिम सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार में समावेशिता की कमी और उसमें शामिल कुछ लोगों की पृष्ठभूमियों पर चिंता भी जतायी।

तालिबान ने पश्चिमी देशों के समर्थन वाली पूर्व निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए अगस्त मध्य में अफगानिस्तान में अपना कब्जा जमाया था। तालिबान ने मंगलवार को मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व वाले कार्यवाहक मंत्रिमंडल की घोषणा की जिसमें कट्टरपंथी इस्लामिक समूह के हाई-प्रोफाइल सदस्यों को अहम पद दिए गए हैं। साथ ही इसमें कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री बनाया गया है जो वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने कार्यवाहक सरकार से अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात की है। आपने हमें यह कहते हुए सुना है कि समावेशिता की कमी, ट्रैक रिकॉर्ड, सरकार में शामिल कुछ लोगों की पृष्ठभूमि चिंता का विषय है। यह निश्चित तौर पर ऐसी सरकार को नहीं दर्शाता, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका ने उम्मीद की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक शुरुआती कार्यवाहक सरकार है। इसमें कुछ पद रिक्त हैं। हमारे लिए अफगानिस्तान की भावी सरकार की संरचना तो है ही, बल्कि हम यह देखेंगे कि क्या यह समावेशी सरकार है जो उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हो जिसका, तालिबान प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।’’

प्राइस ने जर्मनी में अमेरिका और उसके करीबी सहयोगियों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कई चीजों पर आम सहमति बनी और कई लोगों ने अहम सवाल उठाए कि क्या तालिबान, लोगों की यात्रा की आजादी और सुरक्षित निकासी के अपने वादों पर खरा उतरेगा? क्या वे आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे?’’

उन्होंने पूछा, ‘‘आईएसआईएस-के, अल-कायदा सहित आतंकवादी समूहों से खतरे पर व्यापक चर्चा हुई जो अफगान सरजमीं से काम कर रहे हैं, करना चाहते हैं। क्या वे समावेशी सरकार बनाएंगे? क्या वे महिलाओं और लड़कियों की प्रगति बनाए रखेंगे? दूसरे शब्दों में कहें तो क्या पिछले 20 वर्षों में हासिल की गयी बढ़त को कायम रखा जाएगा?’’

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत- खोरासन प्रांत (आईएसआईएस-के) इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक संगठन है जो दक्षिण एशिया और मध्य एशिया में सक्रिय है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान को उसकी सार्वजनिक तथा निजी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराता रहेगा। उसने निजी रूप से यह वादा किया था कि वैध यात्रा दस्तावेज वाले जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, वे देश छोड़कर जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने बुधवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास के साथ बैठक की और उसमें इस विषय पर चर्चा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल