लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में तालिबान का कोई अस्तित्व नहीं है: गृह मंत्री

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:31 IST

Open in App

गृह मंत्री असद-उज़-ज़मां कमाल ने कहा कि बांग्लादेश में तालिबान का कोई अस्तित्व नहीं है और देश में अन्य छोटे कुख्यात संगठन अराजकता पैदा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने इस चिंता को खारिज कर दिया कि अफगानिस्तान में विद्रोही समूह की जीत मुस्लिम बहुल राष्ट्र में आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर सकती है।‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, ढाका महानगर पुलिस (डीएमपी) आयुक्त मोहम्मद शफीक उल इस्लाम ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान की जीत बांग्लादेश सहित उपमहाद्वीप में आतंकवाद की एक नई लहर पैदा करेगी, जिसके बाद गृह मंत्री की यह टिप्पणी आई है। सावर में एक सुपरमार्केट के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कमाल ने कहा कि बांग्लादेश में तालिबान और अन्य आतंकवादियों का कोई अस्तित्व नहीं है।अखबार ने कमाल के हवाले से कहा, “बांग्लादेश शांतिपूर्ण देश है। अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता में आ गया है और काबुल बांग्लादेश से बहुत दूर स्थित है। लिहाज़ा बांग्लादेश में इसका कोई असर नहीं होगा।’’ मंत्री ने कहा, “देश में कई छोटे कुख्यात समूह हैं, लेकिन उनमें अराजकता पैदा करने की क्षमता नहीं है।” उन्होंने कहा, “देश में अराजकता फैलाने के लिए कुछ बदमाश अलग-अलग नामों से सामने आ रहे हैं।”बांग्लादेश सरकार ने देश में किसी भी विदेशी आतंकवादी समूह के अस्तित्व से बार-बार इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा