लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय महिलाओं को दोबारा दाखिला देने को तैयार, लेकिन तालिबान का मंजूरी के बिना नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 13, 2023 3:05 PM

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के एक सलाहकार मौलवी अब्दुल जब्बार ने कहा कि अगर अखुंदजादा प्रतिबंध हटाने का आदेश दें, तो विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ जारी हैं तालिबान के तुगलकी फरमान दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया थापूरे मुल्क में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर को बैन कर दिया गया है

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (NEXA) ने पिछले महीने यह एलान किया था कि इस साल केवल पुरुष छात्रों को ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। देश में महिलाओं के खिलाफ जारी यह तालिबान का एक और तुगलकी फरमान था।  इस फैसले पर तालिबान सरकार ने कहा था कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि वे पहले पुरुष छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ तालिबान का महिलाओं को दूसरे और तीसरे दर्जे का नागरिक बनाकर रखने का एक और जरिया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जाने का साहस किसी संस्था में नहीं है। यही कारण है कि अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तो तैयार हैं लेकिन तभी जब  तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्ला अखुंदजादा की मंजूरी मिले। 

तालिबान ने पिछले साल दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी दुनियाभर में आलोचना हुई थी। इससे पहले, अगस्त 2021 में तालिबान ने सत्ता में आते ही लड़कियों के छठी कक्षा से ज्यादा पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने वाला अफगानिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है। 

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के एक सलाहकार मौलवी अब्दुल जब्बार ने कहा कि अगर अखुंदजादा प्रतिबंध हटाने का आदेश दें, तो विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं। जब्बार ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि यह कब होगा और महिलाओं के विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर प्रतिबंध हटाया जाएगा भी या नहीं।

महिलाओं पर तालिबान की पाबंदी सिर्फ पढ़ने लिखने तक ही सीमित नहीं है। तालिबान ने मुल्क में महिलाओं के सभी ब्यूटी पार्लर को भी बंद करा दिया है।  टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के सदाचार मंत्रालय ने 4 जुलाई को ऐलान किया था कि अफगानिस्तान में महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद बीते मंगलवार से पूरे मुल्क में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर को बैन कर दिया गया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAfghanistan floods: अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली अब तक 315 लोगों की जान, ऐड एजेंसियों ने भयंकर तबाही की दी चेतावनी

विश्वपाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए दोहरे हमले में 7 सुरक्षाकर्मी ने गंवाई जान

विश्वNorth Afghanistan Flash Floods: एक दिन में 50 की मौत, बघलान में बारिश के बाद बाढ़, घरों और संपत्तियों को नुकसान, कई लापता

विश्वतालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटा सकता है रूस, मई में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया

विश्वअफगानिस्तान में व्यभिचार के लिए महिलाओं को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारकर दी जाएगी मौत, तालिबान प्रमुख ने किया ऐलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वपीओके में पाकिस्तानी सैनिकों को दौड़ाकर पीटा गया, जान बचाकर भागे जवान, वीडियो वायरल, देखें

विश्वनेपाल के कामी रीता शेरपा ने 29 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर रचा इतिहास, तोड़ा अपना रिकॉर्ड

विश्वकनाडा: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में चौथी गिरफ्तारी

विश्वIsrael–Hamas war: इजरायल ने राफा को खाली करने का नया आदेश जारी किया, सेना उत्तरी गाजा में भी घुस रही है

विश्वPakistan Punjab: 27 आरक्षित सीट गंवायी, पीएमएल-एन की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका, उच्चतम न्यायालय ने पलट दी फैसला