लाइव न्यूज़ :

Taliban Ban Afghan Women: ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना?, धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा- अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 20:04 IST

Taliban Ban Afghan Women: बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देTaliban Ban Afghan Women: वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना करना निषिद्ध है। Taliban Ban Afghan Women: क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं।Taliban Ban Afghan Women: सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है।

Taliban Ban Afghan Women: अफगानिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि अफगान महिलाओं को अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना किया गया है। नैतिकता कानूनों के तहत महिलाओं पर लगाये गये ये नये प्रतिबंध हैं। इन कानूनों के तहत महिलाओं को घर के बाहर ऊंची आवाज में बात करने और अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है। देश के धर्माचरण मंत्रालय से किसी भी अधिकारी ने बुधवार को इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

 

पूर्वी लोगार प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा, “एक महिला के लिए किसी अन्य वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना करना निषिद्ध है। यहां तक कि तकबीर (अल्लाहु अकबर) के नारे लगाने की भी अनुमति नहीं है।” उन्होंने कहा कि एक महिला को अजान देने की अनुमति भी नहीं है। हनाफी की टिप्पणी का ऑडियो मंत्रालय के सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।

टॅग्स :Taliban TalibanAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!