लाइव न्यूज़ :

तालिबान असैन्य नागिरकों को 'सुरक्षित मार्ग' उपलब्ध कराने पर सहमत: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: August 18, 2021 01:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक असैन्य नागरिकों को 'सुरक्षित मार्ग' उपलब्ध कराने पर सहमति जतायी है। हालांकि, अमेरिकी नागरिकों, अफगान सहयोगियों और अन्य असैन्य नागरिकों को पूरी तरह से अफगानिस्तान से बाहर निकालने की समयसीमा को लेकर तालिबान से कोई अंतिम बातचीत नहीं हुई है। सुलिवन ने उन रिपोर्ट को स्वीकार किया कि काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कुछ नागरिकों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और उनके साथ मारपीट भी की गई। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को आयी रुकावट के बाद तालिबान नेताओं से जारी बातचीत के बीच अब फिर से विमानों के जरिए लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी सैनिक पहुंच चुके हैं जबकि कुछ रास्ते में हैं। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में छह हजार से भी अधिक जवान हवाईअड्डे की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेंगे। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यह भी खुलासा किया कि हवाईअड्डे पर टकराव से बचाव के मद्देनजर अमेरिकी कमांडर दिन में कई बार तालिबान कमांडरों से बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका