लाइव न्यूज़ :

तजाकिस्तान की जेल में दंगा, 32 की मौत, मृतकों में आईएस के 24 लोग

By भाषा | Updated: May 20, 2019 13:26 IST

न्याय मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़क गया। बयान के मुताबिक, दंगे के दौरान आईएस के कैदियों ने पांच कैदियों और तीन गार्डों को मौत के घाट उतार दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से 10 किलोमीटर पहले वाखदत शहर की जेल में रविवार देर रात दंगा भड़क गया।मध्य एशियाई देश के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने दंगा करना शुरू किया था।

तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में इस्लामिक स्टेट समूह के 24 सदस्य और तीन गार्ड शामिल हैं।

न्याय मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़क गया। बयान के मुताबिक, दंगे के दौरान आईएस के कैदियों ने पांच कैदियों और तीन गार्डों को मौत के घाट उतार दिया। 

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से 10 किलोमीटर पहले वाखदत शहर की जेल में रविवार देर रात दंगा भड़क गया। मध्य एशियाई देश के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने दंगा करना शुरू किया था। ताजिकिस्तान की इस उच्च-सुरक्षा वाली जेल में तीन जेल प्रहरियों और 29 कैदियों को मार डाला।

दंगाइयों को उकसाने वालों में से एक बेखरुज गुलमुरोद था, जो ताजिक विशेष बलों के कर्नल गुलमोहर खालिमोव का पुत्र था। मंत्रालय के अनुसार वह साल 2015 में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ था और सीरिया में मारा गया है। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जेल में 24 आतंकवादियों को मार गिराया है और जेल में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

इस जेल में 1500 कैदी बंद थे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक समय में सीरिया और इराक में भूमि के बड़े हिस्से को अपने नियंत्रित में ले लिया था। मगर, अब उसने अपने गढ़ खो दिए हैं। इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल नवंबर में ताजिक जेल दंगा के लिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इस संगठन ने जुलाई 2018 में पश्चिमी पर्यटकों पर किए गए घातक हमलों की जिम्मेदारी भी ली थी।

टॅग्स :जेलसंयुक्त राष्ट्रआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला