लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज वियतनाम पहुंची, हिंद महासागर सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 27, 2018 10:02 IST

Indian Ocean Conference Updates सुषमा स्वराज वियतनाम और कंबोडिया की चार दिन की यात्रा पर हैं जिसका मकसद आसियान क्षेत्र के दो अहम मुल्कों के साथ भारत के रिश्तों को गहरा करना है।

Open in App

हनोई, 26 अगस्त: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की चार दिन यात्रा के पहले चरण में आज रात वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंची। वह वियतनाम और कंबोडिया की चार दिन की यात्रा पर हैं जिसका मकसद आसियान क्षेत्र के दो अहम मुल्कों के साथ भारत के रिश्तों को गहरा करना है।भारतीय दूतावास ने यहां ट्वीट किया कि स्वराज की अगवानी राजदूत पी हरीश, भारतीय बच्चों और वियतनाम के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। भारतीय बच्चों ने उन्हें फूल दिए। भारत के रिश्ते शक्तिशाली आसियान समूह के दो अहम देशों वियतनाम और कंबोडिया के साथ प्रगति पर हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आसियान में एक रणनीतिक साझेदार और एक अहम दोस्त! विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वियतनाम के हनोई पहुंची जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। विदेश मंत्री की दक्षिण पूर्वी एशिया के दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दो दिनों के दौरान (27-28 अगस्त को) व्यस्त कार्यक्रम हैं।’’ वियतनाम में स्वराज संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक की देश के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह के साथ सह अध्यक्षता करेंगी। वह प्रधानमंत्री न्यूयेन ज़ुआन फुक से भी मुलाकात करेंगी। स्वराज हिंद महासागर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगी।

टॅग्स :सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतइस दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, इंतजार हुआ खत्म, सामने आई तारीख

भारतविवेक शुक्ला का ब्लॉग: दिल्ली पर फिर कायम हुआ महिला राज

ज़रा हटकेPak returned Geeta: छोरी ने गाड़े झंडे, 600 में से 411 अंक, पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने किया कमाल, नौकरी दो...

भारतHappy Women's Day 2024 Wishes: महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद