लाइव न्यूज़ :

‘सारमैट’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, असीमित दूरी तक मार करने में सक्षम व परमाणु ऊर्जा से संचालित, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा-कोई और प्रणाली नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 21:40 IST

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि दुनिया में सारमैट जैसी कोई और प्रणाली नहीं है। यह अभी सेवा में नहीं है, लेकिन जल्द ही परिचालन में आ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन ने कहा कि पोसाइडन ड्रोन को एक मुख्य पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया था।पनडुब्बी के रिएक्टर से 100 गुना छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र से लैस है। पुतिन ने यह भी कहा कि सारमैट मिसाइल जल्द ही युद्धक सेवा में शामिल हो जाएगी।

मॉस्कोः राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस ने असीमित दूरी तक मार करने में सक्षम व परमाणु ऊर्जा से संचालित सबमर्सिबल ड्रोन का सफल परीक्षण किया है। एक सैन्य अस्पताल के दौरे के दौरान सैन्यकर्मियों के साथ टेलीविज़न पर बातचीत में पुतिन ने कहा कि ‘पोसाइडन’ नामक परमाणु ऊर्जा संचालित स्वचालित मानव-रहित सबमर्सिबल यान जो रूस की सबसे उन्नत संभावित ‘सारमैट’ बैलिस्टिक मिसाइल से भी कहीं अधिक शक्तिशाली है, का मंगलवार को सफल परीक्षण किया गया। पुतिन ने कहा कि पोसाइडन ड्रोन को एक मुख्य पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया था।

यह एक रणनीतिक पनडुब्बी के रिएक्टर से 100 गुना छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र से लैस है। पुतिन ने यह भी कहा कि सारमैट मिसाइल जल्द ही युद्धक सेवा में शामिल हो जाएगी। उन्होंने कहा, ''दुनिया में सारमैट जैसी कोई और प्रणाली नहीं है। यह अभी सेवा में नहीं है, लेकिन जल्द ही परिचालन में आ जाएगी।” 

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."