लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के 12,133 नये मामले आने के बाद लग सकती है कड़ी पाबंदियां

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:48 IST

Open in App

लंदन, 20 दिसंबर ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के 12,133 नये मामले सामने आने के बाद देश में कड़ी पाबंदियां लगाने के संबंध में फैसला लेने के लिए सोमवार को ब्रिटिश मंत्रिमंडल की बैठक होनी है।

ब्रिटेन में अभी तक ओमीक्रोन के 37,101 मामलों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही रविवार तक देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 82,886 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के 28 दिनों के भीतर कोविड-19 से और 45 लोगों की मौत हुई है।

यह पूछने पर कि क्या लॉकडाउन लगाया जा सकता है ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने कहा, ‘‘मैं पक्का-पक्का कोई वादा नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीकाकरण के कारण पिछले साल के मुकाबले इस साल क्रिसमस बेहतर होगा... खास तौर से टीकाकरण के स्तर और बूस्टर अभियान के कारण। लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए।’’

ब्रिटिश मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, कोविड के संबंध में नौकरशाहों ने मंत्रियों को तीन विकल्प सुझाए हैं, हालांकि इनमें से किसी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल