लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने ईस्टर हमला मामले में तीन सदस्यीय पीठ नियुक्त की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:07 IST

Open in App

श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2019 में ईस्टर आत्मघाती हमले के संबंध में संदिग्धों के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय पीठ नियुक्त की। आईएसआईएस से संबद्ध स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह ‘नेशनल तौहीद जमात’ से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटलों में एक के बाद एक कई बम धमाके किए थे। इन धमाकों में 11 भारतीयों समेत 270 लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कोलंबो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दमिथ थोटावटे तीन न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता करेंगे, जबकि न्यायाधीश अमल रणराजा और नवरत्ने मारासिंघे को न्यायपालिका समिति के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है। श्रीलंका पुलिस ने इस मामले में पिछले महीने 35 लोगों के खिलाफ 23,270 आरोप दायर किए थे। आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत दर्ज आरोपों में हत्या की साजिश, सहायता और उकसाना, हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करना और हत्या का प्रयास शामिल है। सरकार का कहना है कि जांच जारी है। श्रीलंकाई पुलिस ने आत्मघाती बम धमाकों के सिलसिले में सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा