लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने भाई महिंदा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 20, 2019 18:58 IST

राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे की जीत के बाद विपक्षी खेमे से उनके इस्तीफे को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव में सजित प्रेमदास को हराया। सूत्रों ने कहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने बड़े भाई और वर्तमान में विपक्ष के प्रमुख नेता महिंदा राजपक्षे को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार को हरा दिया था।तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने विवादास्पद कदम के तहत महिंदा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कुछ दिन पहले राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार को हरा दिया था।

‘कोलंबो गजट’ अखबार के मुताबिक, विशेष बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की और श्रीलंका की संसद के भविष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संसद में उनकी सरकार को अभी भी बहुमत है लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे को मिले जनादेश का सम्मान करने और पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे की जीत के बाद विपक्षी खेमे से उनके इस्तीफे को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव में सजित प्रेमदास को हराया। सूत्रों ने कहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने बड़े भाई और वर्तमान में विपक्ष के प्रमुख नेता महिंदा राजपक्षे को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने विवादास्पद कदम के तहत महिंदा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। इस कदम के बाद देश में असाधारण संवैधानिक संकट पैदा हो गया था। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद दिसंबर में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। महिंदा 2005 में चुनाव जीते थे और दक्षिण एशिया में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले नेता बन गए थे। महिंदा 24 साल की उम्र में 1970 में देश के सबसे युवा सांसद बन गए थे।

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियापाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?