जापान से कोविड-19 टीकों की 14.5 लाख खुराक प्राप्त करेगा श्रीलंका

By भाषा | Published: July 13, 2021 09:51 PM2021-07-13T21:51:17+5:302021-07-13T21:51:17+5:30

Sri Lanka to receive 14.5 lakh doses of Kovid-19 vaccines from Japan | जापान से कोविड-19 टीकों की 14.5 लाख खुराक प्राप्त करेगा श्रीलंका

जापान से कोविड-19 टीकों की 14.5 लाख खुराक प्राप्त करेगा श्रीलंका

कोलंबो, 13 जुलाई श्रीलंका कोविड-19 टीकों की सबसे बड़ी सहायता जापान से प्राप्त करेगा जो उसे कोवैक्स तंत्र के माध्यम से एस्ट्राजेनेका टीकों की 14.5 लाख खुराक मुहैया कराएगा।

यहां जापान के दूतावास ने कहा कि वह सरकार के एक अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है जो तोक्यो के कोलंबो को सहयोग का हिस्सा है। जापान ने श्रीलंका को कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिए 1.62 करोड़ डॉलर की सहायता दी थी।

इससे पहले श्रीलंका को कोविड टीकों की सबसे बड़ी खेप भारत ने प्रदान की थी। भारत ने उसे कोविशील्ड-एस्ट्राजेनेका टीकों की पांच लाख खुराक भेजी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka to receive 14.5 lakh doses of Kovid-19 vaccines from Japan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे