लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतार, बारी की बाट जोहते हुए 70 साल के दो बुजुर्गों की मौत, ईंधन की भारी किल्लत से जूझ रहा पड़ोसी देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 20:11 IST

संकट से पहले डीजल की दैनिक मांग 5500 मीट्रिक टन और पेट्रोल की मांग 3300 मीट्रिक टन थी लेकिन अत्यधिक खरीद की वजह से यह क्रमश: 7000-8000मीट्रिक टन एवं 4200 मीट्रिक टन तक पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी मुद्रा भंडार का ऐतिहासिक संकट खड़ा हो गया है।माना जाता है कि भयंकर गर्मी उनकी मौत की प्राथमिक वजह है।सरकार राहत के लिए भारतीय ईंधन पर भरोसा कर रही है।

कोलंबोः श्रीलंका में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में अपनी बारी की बाट जोहते हुए 70 साल के दो बुजुर्गों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका इन दिनों ईंधन की भारी किल्लत से जूझ रहा है और उसके सामने विदेशी मुद्रा भंडार का ऐतिहासिक संकट खड़ा हो गया है।

 

कोलंबो पुलिस ने कहा कि मध्य कांडी जिले एवं कोलंबो के उपनगरीय क्षेत्र में शनिवार को करीब 70 साल उम्र के दो वृद्धों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार दोनों करीब छह घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। माना जाता है कि भयंकर गर्मी उनकी मौत की प्राथमिक वजह है।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार राहत के लिए भारतीय ईंधन पर भरोसा कर रही है। सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कोरपोरेशन के अध्यक्ष सुमित विजेसिंघे ने कहा, ‘‘भारतीय क्रेडिट लाइन से हमें पेट्रोल, डीजल एवं जेट ईंधन जैसे उत्पाद मिलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें (इस महीने की) 13वीं एवं 14वीं तारीख को जेट ईंधन मिला है। हमारे पास एक अन्य डीजल जहाज आया है जिससे कल माल उतारा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग ईंधन की कमी के चलते उसे जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट से पहले डीजल की दैनिक मांग 5500 मीट्रिक टन और पेट्रोल की मांग 3300 मीट्रिक टन थी लेकिन अत्यधिक खरीद की वजह से यह क्रमश: 7000-8000मीट्रिक टन एवं 4200 मीट्रिक टन तक पहुंच गयी है।

टॅग्स :श्रीलंकापेट्रोलडीजलSri Lankan Armed Forces
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल