लाइव न्यूज़ :

घटते विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर श्रीलंका ने भारत से 1.1 अरब डॉलर मुद्रा अदला-बदली की विशेष सुविधा देने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 24, 2020 19:28 IST

कोरोना लॉकडाउन के बीच भारत से श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 1.1 अरब डॉलर मुद्रा अदला-बदली की विशेष सुविधा देने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के राष्ट्रपति ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को टेलीफोन पर चर्चा की।दोनों नेताओं के बीच भारत के निवेश वाली विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और निवेश संबंधों को मजबूत करने की बात हुई।

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भारत से 1.1 अरब डॉलर मुद्रा अदला-बदली की विशेष सुविधा देने का आग्रह किया है। कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट में आर्थिक नरमी की वजह से घटते विदेशी मुद्रा भंडार को संभालने के लिए उन्होंने यह मांग रखी है। राजपक्षे के कार्यालय ने कहा है कि यह सुविधा श्रीलंका के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) ढांचे के तहत भारत से मांगी गयी 40 करोड़ डॉलर की राशि से अलग है। 

पीएम मोदी से श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की बात

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को टेलीफोन पर चर्चा की। मोदी ने राजपक्षे के साथ कोविड-19 (COVID-19) संकट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने पड़ोसी देश को इस महामारी से लड़ने और इसके आर्थिक प्रभावों से निपटने में सहयोग देना जारी रखने का भरोसा दिया। दोनों नेताओं के बीच भारत के निवेश वाली विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और निवेश संबंधों को मजबूत करने की बात हुई। 

पहले भी श्रीलंका ने मांगी थी सहायता

राजपक्षे के कार्यालय ने कहा, 'यदि भारत सरकार दक्षेस ढांचे के तहत उपलब्ध कराई गई 40 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा 1.1 अरब डॉलर की यह विशेष मु्द्रा अदला-बदली सुविधा दे देती है तो उसे अपने विदेशी मुद्रा विनिमय से जुड़ी चिंताएं दूरे करने में मदद मिलेगी।' इससे पहले श्रीलंका ने दक्षेस समझौते के तहत भारत से 40 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा अदला-बदली सहायता मांगी थी।

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा