लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र से जहाज में आग से हुए पर्यावरणीय नुकसान का आकलन करने को कहा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:46 IST

Open in App

कोलंबो, 15 जून (एपी) श्रीलंका की सरकार ने रसायन लेकर जा रहे एक कंटेनर जहाज में लगी आग से पर्यावरण को पहुंचे नुकसान का आकलन करने में संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों से मदद मांगी है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज में 12 दिनों तक लगी आग में उसपर रखा ज्यादातर सामान जल गया जिससे समुद्र में गंभीर प्रदूषण फैला है और श्रीलंका के प्रसिद्ध बीचों (समुद्र तटों) पर भी भारी प्रदूषण फैला है।

देश के शहरी विकास और तट संरक्षण मंत्री नलका गोडाहेवा ने बताया कि सरकार ने संयुक्त राष्ट्र और कुछ अन्य देशों से संपर्क किया है क्योंकि ‘‘देश में मौजूद विशेषज्ञता इससे हुए नुकसान का सही आकलन करने में पूरी तरह सक्षम नहीं है।’’ उन्होंने अन्य देशों के नाम नहीं बताए।

मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने तीन विशेषज्ञों को भेजने की बात कही है, वे सभी बुधवार को यहां पहुंचेंगे। विशेषज्ञों में से एक घटना से अर्थव्यवस्था को हुई नुकसान का आकलन करेगा।

श्रीलंका ने शनिवार को कहा था कि जहाज पर लगी आग को बुझाने पर आए खर्च के एक हिस्से के रूप में वह जहाज का संचालन करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स से चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की अंतरिम राशि पाने का दावा करेगा।

सिंगापुर का झंडा लगे इस जहाज में 20 मई को आग लगी। उस वक्त जहाज कोलंबो से उत्तर-पश्चिम में 9.5 समुद्री मील की दूरी पर लंगर डाले हुए था और बंदरगाह में प्रवेश का इंतजार कर रहा था।

श्रीलंका की नौसेना का मानना है कि यह आग जहाज पर लदे रसायन के कारण लगी है, जिसमें 25 टन नाइट्रिक एसिड शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना