लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने जहाज संचालक से अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मांगी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:14 IST

Open in App

कोलंबो, 12 जून श्रीलंका ने शनिवार को सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज के मालिकों से अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि की मांग की। इस मालवाहक जहाज में कोलंबो बंदरगाह के निकट आग लग गई थी और इस घटना ने देश के सामने सबसे बड़ा समुद्री पारिस्थितिक आपदा उत्पन्न कर दिया।

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की ओर से निर्देश के बाद अटॉर्नी जनरल के जरिए श्रीलंका ने चार करोड़ अमेरिकी डॉलर का दावा दायर किया है।

बंदरगाह मंत्री रोहित अबयगुनवर्धने ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अब भी पर्यावरण और आर्थिक रूप से क्षति के स्तर का आकलन कर रहे हैं और अंतरिम दावा करने का निर्णय लिया।’’

मालवाहक जहाज़- एमवी ‘एक्सप्रेस पर्ल’ रसायन और सौंदर्य प्रसाधन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लेकर गुजरात के हजीरा से कोलंबो बंदरगाह आ रहा था। उसी दौरान इसमें आग लग गई। जहाज में सवार भारतीय, चीन, फिलीपीन और रूस की नागरिकता वाले चालक दल के सभी 25 सदस्यों को 21 मई को सुरक्षित बचा लिया गया।

जहाज से बरामद किया गया वीडीआर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया ताकि जांच में मदद मिल सके। वीडीआर जहाज में लगा एक उपकरण होता है जो जहाज के संचालन से संबंधित अहम सूचना को लगातार रिकॉर्ड करता है। किसी भी जहाज के वीडीआर डेटा को दुर्घटना की जांच के दौरान अहम सूचना के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल