श्रीलंका ने भारत के साथ मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त गश्त की वकालत की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:43 IST2021-01-01T19:43:53+5:302021-01-01T19:43:53+5:30

Sri Lanka advocates joint patrolling with India to solve fishermen's problems | श्रीलंका ने भारत के साथ मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त गश्त की वकालत की

श्रीलंका ने भारत के साथ मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त गश्त की वकालत की

कोलंबो, एक जनवरी श्रीलंका ने देश के उत्तरी जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए संयुक्त गश्त की वकालत की है वहीं भारत ने श्रीलंका के जलीय क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किये गये मछुआरों को जल्द रिहा करने पर जोर दिया। दोनों देशों ने मत्स्यपालन पर संयुक्त कार्य समूह की एक बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

मत्स्यपालन पर श्रीलंका-भारत संयुक्त कार्य समूह की डिजिटल बैठक पिछले महीने चौथी बार हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने मछुआरों से जुड़े मुद्दों पर बात की।

बैठक में श्रीलंकाई शिष्टमंडल ने भारतीय मछुआरों द्वारा कथित रूप से उसके जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के मामले पर ध्यान देने की जरूरत बताई। श्रीलंका के मत्स्यपालन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे स्थानीय मछुआरों की आजीविका को नुकसान पहुंचा है।

उसने कहा कि श्रीलंका ने उत्तरी जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर रोक के लिए संयुक्त गश्त का विचार रखा, वहीं भारत ने हाल ही में गिरफ्तार किये गये भारतीय मछुआरों को रिहा करने पर जोर दिया।

श्रीलंकाई शिष्टमंडल ने दोनों देशों के कानून प्रवर्तन अधिकारियों के बीच हॉटलाइन को क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka advocates joint patrolling with India to solve fishermen's problems

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे