लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पांच हजार के पार, अब तक आए साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले

By भाषा | Updated: July 21, 2020 10:31 IST

दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोरोना संक्रमण के 3,64,328 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पांच हजार से ज्यादा की मौत हुई है। वहीं, 1,91,059 मरीज ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौतलोगों से कोरोना के बचाव के लिए नियमों के पालन की लगातार सरकार कर रही है गुजारिश

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,000 के पार होने के मद्देनजर देश के स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखिजे ने इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों से सरकार की मदद करने की अपील की है। देश में कोरोना वायरस के 3,64,328 पुष्ट मामले हैं, जिनमें से 1,91,059 लोग ठीक हो चुके है।

वहीं इस वायरस से 5,033 लोगों की जान जा चुकी है। मखिजे ने कहा कि सरकार इस संकट से निपटने की हर संभव कोशिश कर रही है, 'लेकिन सरकार इसे अकेले नहीं कर सकती।' मंत्री ने कहा कि लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क या तो पहन नहीं रहे या ढंग से नहीं पहन रहे।

इसके अलावा बार-बार हाथ धोने को लेकर भी कोताही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण के आगामी पखवाड़े में काफी बढ़ने की आशंका है। मखिजे ने कहा, 'हमारे पास टीका नहीं है। हमारे पास इलाज नहीं है। इस श्रृंखला को केन्द्रित रहकर एवं अनुशासन में रहकर और गैर फार्मास्यूटिकल हस्तक्षेपों संबंधी सिफारिशों का पालन करके ही तोड़ा जा सकता है।' 

उन्होंने कहा कि सरकार और लोगों के बीच सहयोग से ही वायरस को मात दी जा सकती है। मंत्री ने कहा, 'हम इस वैश्विक महामारी को मिलकर मात दे सकते हैं। हमने लॉकडाउन के दौरान ऐसा करके भी देखा है।'

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा