लाइव न्यूज़ :

सोलोमन द्वीप के सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर किया मतदान

By भाषा | Updated: December 6, 2021 10:34 IST

Open in App

वेलिंग्टन, छह दिसंबर (एपी) सोलोमन द्वीप में सांसदों ने सोमवार को इस बात पर चर्चा की क्या वे अब भी प्रधानमंत्री मनशेह सोगावरे पर भरोसा करते हैं। पिछले महीने दंगाइयों के राजधानी में इमारतों में आग लगाने और दुकानों में लूटपाट करने की घटनाओं के बाद सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की।

विपक्ष द्वारा संसद में लाए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले होनियारा में कई व्यवसाय इस चिंता से बंद रहे कि हिंसा फिर से भड़क सकती है।

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देश सोलोमन द्वीप के चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर हिंसा भड़की थी।

विपक्ष के नेता मैथ्यू वेले ने संसद को बताया कि वह प्रधानमंत्री मनशेह सोगावरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए, क्योंकि देश की समस्याओं के लिए एक राजनीतिक समाधान की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि इस प्रस्ताव को बढ़ावा देने के लिए हम जो कुछ भी कहेंगे, उससे हमारे समाज के कुछ हिस्सों में पहले से ही पनप रहा गुस्सा और बढ़ सकता है।’’

वेले और अन्य सांसदों ने अंग्रेजी, आधिकारिक भाषा और आमतौर पर बोली जाने वाली मेलेनेशियन पिजिन का उपयोग करते हुए इस बात पर चर्चा की।

सांसद रिक हौयेनिप्वेला ने कहा कि सोगावरे को सत्ता से बाहर जाने की जरूरत है, क्योंकि भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है।

सोलोमन द्वीप पर करीब सात लाख लोग रहते हैं और यह ऑस्ट्रेलिया से 1500 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

ताइवान से नाता तोड़कर चीन के साथ संबंध प्रगाढ़ करने का सरकार का रुख देश के लोगों को पसंद नहीं है, जिसे हिंसा के पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल