यूक्रेन पर हमले के बीच 6 पश्चिमी देशों की रूस से मांग- 15 साल पहले जॉर्जिया से छीने गए दो क्षेत्रों को वापस करे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2023 01:04 PM2023-08-11T13:04:42+5:302023-08-11T13:21:14+5:30

संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत, दिमित्री पॉलिन्स्की ने एक ट्वीट में छह पश्चिमी देशों के बयान को "पाखंड" बताया और कहा कि जॉर्जिया ने "लापरवाही" के कारण उस क्षेत्र को खो दिया। 

Six western countries demand from Russia return two territories snatched from Georgia 15 years ago | यूक्रेन पर हमले के बीच 6 पश्चिमी देशों की रूस से मांग- 15 साल पहले जॉर्जिया से छीने गए दो क्षेत्रों को वापस करे

यूक्रेन पर हमले के बीच 6 पश्चिमी देशों की रूस से मांग- 15 साल पहले जॉर्जिया से छीने गए दो क्षेत्रों को वापस करे

Highlightsसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल छह पश्चिम देशों ने रूस से जार्जिया के कब्जे वाले हिस्सों को वापस करने को कहा।रूस ने अगस्त 2008 में जॉर्जिया के साथ एक संक्षिप्त युद्ध लड़ा था।

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शामिल छह पश्चिम देशों ने जार्जिया के 20 प्रतिशत क्षेत्र पर रूस के कब्जे के 15 साल पूरे होने पर मॉस्को से दो क्षेत्रों ओसेशिया और अबकाजिया को पड़ोसी देश को वापस करने की मांग की है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, जापान और माल्टा ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि 2008 में जॉर्जिया पर रूस का आक्रमण अपने पड़ोसियों के प्रति उसकी नीति में "ज्यादा आक्रामक प्रवृत्ति को दर्शाता है।"

संयुक्त बयान में कहा गया कि रूस की उन नीतियों में से कुछ को आज यूक्रेन में भी देखा जा रहा है। जॉर्जिया पर सुरक्षा परिषद के परामर्श के बाद एक बयान में कहा गया कि छह देश "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर" देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने को लेकर "दृढ़" हैं।

रूस ने अगस्त 2008 में जॉर्जिया के साथ एक संक्षिप्त युद्ध लड़ा था। इस युद्ध में रूस ने अलग हो चुके दक्षिण ओसेशिया प्रांत पर नियंत्रण हासिल करने का असफल प्रयास किया था। मॉस्को ने तब दक्षिण ओसेशिया और एक अन्य अलग हुए जॉर्जियाई प्रांत, अबकाज़िया की स्वतंत्रता को मान्यता दी और वहां सैन्य अड्डे स्थापित किए। पश्चिमी देशों ने कहा कि रूस-जॉर्जिया संघर्ष को संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए तथा सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता को मान्यता दी जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत, दिमित्री पॉलिन्स्की ने एक ट्वीट में छह पश्चिमी देशों के बयान को "पाखंड" बताया और कहा कि जॉर्जिया ने "लापरवाही" के कारण उस क्षेत्र को खो दिया। 

भाषा इनपुट

Web Title: Six western countries demand from Russia return two territories snatched from Georgia 15 years ago

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे