लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में बच्चे के मंच पर प्रदर्शन करने पर गायक पिता पर लगा जुर्माना

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:01 IST

Open in App

बर्लिन, 12 फरवरी (एपी) बवेरिया की एक अदालत ने शुक्रवार को एक लोक गायक को जर्मनी के बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी पाया और गायक पर तीन हजार यूरो का जुर्माना लगाया।

लोक गायक एंजेलो केली (39) के साथ उनके चार साल के बेटे विलियम ने 2019 में एक कंसर्ट के दौरान मंच पर “वाट ए वंडरफुल वर्ल्ड” गीत गाया था।

विलियम, केली की पांच संतानों में सबसे छोटा है।

डीपीए न्यूज एजेंसी के अनुसार, अदालत ने कहा, “इस प्रदर्शन के दौरान, विलियम मंच पर आधे घंटे तक खड़ा था और उसने साथ में वाद्य बजाया, गीत गाया और अपना गाना भी सुनाया। युवा श्रम संरक्षण अधिनियम के तहत यह श्रम की श्रेणी में आता है।”

जर्मनी के लोकप्रिय गायक केली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

गौरतलब है कि जर्मन कानून के अनुसार, तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चे एक दिन में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच, दो घंटे संगीत के प्रदर्शन में भाग ले सकते हैं लेकिन इसके लिए आधिकारिक तौर पर अनुमति लेनी पड़ती है।

डीपीए की खबर के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि विलियम रात 8 बजकर 20 मिनट तक मंच पर था।

केली के वकील जूलियन एकरमैन ने अदालत के निर्णय पर आक्रोश जताया और कहा कि एक कंसर्ट में बच्चे के माता पिता की उपस्थिति में बच्चे का कुछ देर के लिए मंच पर होना बाल श्रम नहीं कहा जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...