लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने टीका नहीं लगानेवालों कर्मियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:05 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, चार नवंबर कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि से चिंतित सिंगापुर ने उन सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन की छुट्टी पर भेजने की चेतावनी दी है जो अर्हता रखने के बावजूद राष्ट्रव्यापी टीकाकरण से बचने की कोशिश करेंगे।

सिंगापुर में बुधवार को कोविड-19 के 3,635 नए मामले आए जिनमें से 409 संक्रमित डॉर्मेट्री में रह रहे थे और प्रवासी कामगार है। वहीं, इस अवधि में 12 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई।

गौरतबल है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि जिन कर्मचारियों ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है या गत 270 दिनों में संक्रमण से उबरे हैं उन्हें एक जनवरी 2022 से अपने कार्यस्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

जनसेवा प्रकोष्ठ (पीडीएस) के प्रवक्ता ने 23 अक्टूबर की घोषणा के संदर्भ में कहा कि एक जनवरी से हम बिना टीका लगवाए अधिकारियों को घर से ही काम करने की ‘यथासंभव’ अनुमति देंगे अगर उनका काम इसकी मंजूरी देता है। लेकिन जो टीका लगवाने की अर्हता रखने के बावजूद टीकाकरण नहीं करवाएंगे उन्हें अंतिम विकल्प के तौर पर बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला