लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने कोविड-19 के मामले बढ़ने पर और कड़ी पाबंदियां लागू की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 13:18 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 14 मई सिंगापुर ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद लोगों के एकत्रित होने और जन गतिविधियों पर पाबंदियां शुक्रवार को कड़ी कर दी।

शिक्षा मंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि समूह में एकत्रित होने वाले लोगों की संख्या पांच लोगों से घटाकर दो लोगों तक की जाएगी।

चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी कि यह कदम उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है कि कोविड-19 के ज्यादातर मामले चांगी हवाईअड्डे, स्कूल और अस्पतालों से जुड़े हैं।

वोंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर आप किराना का सामान खरीदने, व्यायाम करने या किसी भी चीज के लिए बाहर जाते हैं तो अधिकतम दो लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर किसी को जितना संभव हो सके, घर में रहने के लिए प्रेरित करते हैं, केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो हम निश्चित तौर पर और सख्त कदम उठाने की संभावना से इनकार नहीं करेंगे।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अलग प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दो से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते चाहे वे घर में अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से मिल रहे हो या सार्वजनिक स्थान पर।’’

इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान किसी बंद जगह में होने वाले व्यायाम और खेल गतिविधियों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

बहरहाल मेडिकल और दंत चिकित्सा संबंधी सेवाएं जारी रह सकती हैं।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक संक्रमण के 24 मामलों की जानकारी दी जो सितंबर के बाद से सबसे अधिक संख्या है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के 61,000 से अधिक मामले आ चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?