लाइव न्यूज़ :

Ireland Simon Harris: 37 साल की उम्र में पीएम, साइमन हैरिस ने रचा इतिहास, लियो वराडकर की जगह ली, पीएम मोदी ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 11:24 IST

Ireland Simon Harris: साइमन हैरिस मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

Open in App
ठळक मुद्दे37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली।सांसदों ने 69 के मुकाबले 88 वोट से हैरिस को ताओसीच या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

Ireland Simon Harris: सांसद साइमन हैरिस मंगलवार को संसद में मतदान के जरिए आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली। वराडकर ने पिछले महीने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। हैरिस, वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। हैरिस मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

आयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में सांसदों ने 69 के मुकाबले 88 वोट से हैरिस को ताओसीच या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। डबलिन में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर एक समारोह में राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया। हैरिस पहली बार 24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए थे और सोशल मीडिया पर संवाद करने के उनके शौक के कारण उन्हें “टिकटॉक ताओसीच” उपनाम दिया गया था - जिसका उच्चारण ‘टीईए-शॉक’ के तौर पर किया जाता था।

हैरिस ने कहा, “आपने आज मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसका सम्मान करने के लिए मैं वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो मैं कर सकता हूं। ताओसीच के रूप में मैं सार्वजनिक जीवन में नए विचार, नयी ऊर्जा और नयी सहानुभूति लाना चाहता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयरलैंड का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

सांसद हैरिस मंगलवार को संसद में एक वोट से आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 वर्ष की उम्र में देश का प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आयरलैंड का अब तक का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई।

हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं।" मोदी ने कहा कि भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर वह आशान्वित हैं।

टॅग्स :आयरलैंडनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा