लाइव न्यूज़ :

कनाडा के सिख मंत्री की अमेरिकी एयरपोर्ट पर उतरवाई गई थी पगड़ी, विवाद होने पर माँगी माफी

By भारती द्विवेदी | Updated: May 11, 2018 16:08 IST

ये घटना पिछले साल अप्रैल की है। जब कनाडा मंत्री नवदीप बैंस टोरंटो से एक मीटिंग से लौट रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई:  पिछले साल अमेरिका के डेट्राइट एयरपोर्ट पर कनाडा के कैबिनेट मंत्री नवदीप बैंस के साथ बदसूलकी हुई थी। सुरक्षा जांच के नाम पर कैबिनेट मंत्री को उनकी पगड़ी उतारने को कहा गया था। हालांकि इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अब जाकर मंत्री से माफी मांगी है। इस घटना का जिक्र करते हुए नवदीप सिंह कहते हैं कि पिछले साल यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसूलकी की गई थी। एक बार सिक्योरिटी चेक होने के बाद दोबारा उन्हें जांच के लिए बुलाया गया और पगड़ी उतारने को कहा गया।

फ्रांसीसी भाषा के समाचार पत्र ला प्रेसे के साथ अनुभव साझा करते हुए मंत्री ने बताया कि ये अनुभव बेहद बुरा था। इस घटना ने मुझे असहज कर दिया था। पगड़ी उतारने मेरे शरीर से कपड़े उतारने जैसा था। लेकिन जब मैंने अपनी पहचान उन्हें बताई और राजनयिक पासपोर्ट दिखाया फिर उन्होंने मुझे उड़ान भरने की अनुमति दी।

इस घटना के बाद जब कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अब जाकर अमेरिकी अधिकारियों ने फोन पर माफी मांगी। माफी पर नवदीप बैंस कहते हैं कि अधिकारियों ने मेरे से माफी मांगी है। मैंने उन्हें माफ कर दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कनाडाअमेरिकासिख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल